खटियाड़ के मोक्ष धाम में शिव प्रतिमा स्थापना की तैयारी, नींव पूजन संपन्न

 खटियाड़ के मोक्ष धाम में शिव प्रतिमा स्थापना की तैयारी, नींव पूजन संपन्न

 (नूरपुर:-विनय महाजन) 


जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की खटियाड़ पंचायत स्थित मोक्ष धाम में आज  भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विधिवत नींव पूजन किया गया। समाजसेवी एवं जिला परिषद सदस्य रघुबीर सिंह पठानिया की मौजूदगी में हुए इस धार्मिक आयोजन में पंचायत प्रधान संध्या देवी व वार्ड सदस्य विशेष अतिथि  रुप मे पंहुचे इसी के साथ  स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल हुए।श्री गुग्गा जाहर वीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति, खटियाड़ के प्रधान अवतार सिंह राजू और समिति सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता निभाई। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना की पहल से मोक्ष धाम के धार्मिक महत्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आयोजन में स्थानीय लोगों की भागीदारी ने धार्मिक कार्यों के प्रति सामूहिक आस्था और सहयोग की भावना को भी उजागर किया।श्री गुग्गा जाहर वीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति, खटियाड़ के प्रधान अवतार सिंह राजू और समस्त सदस्यों ने इस धार्मिक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता से भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना के कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल