विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा भाव से आगे बढ़ेंगे: इंद्र सिंह गांधी
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा भाव से आगे बढ़ेंगे: इंद्र सिंह गांधी
अजय सूर्या नेरचौक 7 अक्तूबर। भारतीय जनता पार्टी मंडी जिला की ओर से नेरचौक स्थित परमार पैलेस में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर से जुड़े विचारों को सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा, दरंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिला सह-प्रभारी भीम सेन तथा मंडी नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा और समर्पण की भावना के साथ निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों, जनसेवा और विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़े संकल्पों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें