गांधी जयंती पर नगर निगम पालमपुर ने आयोजित किया व्यापक स्वच्छता अभियान

 गांधी जयंती पर नगर निगम पालमपुर ने आयोजित किया व्यापक स्वच्छता अभियान

सैकड़ों छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश, शहर को 8 जोन में बांटकर चलाया अभियान


पालमपुर,  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर निगम पालमपुर द्वारा शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में शहर के 8 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सफाई व्यवस्था और कचरा संग्रहण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरे शहर को 8 अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर नारों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा छात्रों ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को पर्चे वितरित किए। उन्होंने दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया।

अभियान के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य नागरिक गांधी मैदान में एकत्र हुए। यहां नगर निगम प्रशासन की ओर से प्रतिभागी छात्रों को अल्पाहार वितरित किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम की महापौर राधा सूद, उपमहापौर नीलम मलिक, नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पालमपुर डॉ. ओपी यादव सहित नगर निगम के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दर्जनों किलोग्राम कचरा एकत्र किया, जिसे त्वरित निस्तारण के लिए कूड़ा निष्पादन संयंत्र भेजा गया।

नगर निगम प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षण संस्थानों, छात्र-छात्राओं और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड