फर्जी ऑनलाइन कमाई और गारंटीड रिटर्न वाले विज्ञापनों से रहें सावधान : सुरेंद्र कुमार
फर्जी ऑनलाइन कमाई और गारंटीड रिटर्न वाले विज्ञापनों से रहें सावधान : सुरेंद्र कुमार
मंडी : अजय सूर्या /
सीसीआइडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के नेशनल आरटीआई ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने लोगों से घर बैठे कम समय में अधिक कमाई और शेयर मार्केट में गारंटीड रिटर्न का दावा करने वाले फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को पार्ट टाइम जॉब, ऑनलाइन कमाई और निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं।
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले ऐसे ऑफर्स पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा करना लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी ऑनलाइन कमाई या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता और वैधता की पूरी जानकारी हासिल करने का आग्रह किया।
उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि बिना सत्यापन और वैध पंजीकरण वाली ऑनलाइन योजनाओं में निवेश न करें। टेलीग्राम ग्रुप्स और अज्ञात लिंक्स के माध्यम से मिलने वाले पार्ट टाइम जॉब ऑफर्स पर तुरंत भरोसा करने से बचें।
उन्होंने कहा कि गारंटीड रिटर्न का दावा करने वाली निवेश योजनाओं के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। निवेश करने से पहले संबंधित योजना और संस्था की पूरी जानकारी जांचना जरूरी है। इसी तरह किसी भी ऑनलाइन कमाई या निवेश योजना में रकम भेजने से पहले उसकी विश्वसनीयता का सत्यापन अवश्य करें।
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है। लोगों को किसी भी आकर्षक ऑफर के लालच में आकर जल्दबाजी में पैसा भेजने के बजाय पहले उसकी पूरी जांच करनी चाहिए। सावधानी ही ऑनलाइन ठगी से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें