संदेश

हिमाचल प्रदेश शिमला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिमला में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा स्टॉप डायरिया कैंपेन - उपायुक्त

चित्र
  शिमला में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा स्टॉप डायरिया कैंपेन - उपायुक्त  शिमला : गायत्री गर्ग / जिला शिमला में 01 जुलाई से 31 अगस्त, 2024 तक स्टाॅप डायरिया कैंपेन का आयोजन किया जाएगा ताकि बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीकाकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अनुपम कश्यप ने कहा कि स्टॉप डायरिया कैंपेन का आयोजन दो चरणों में पूर्ण किया जा रहा है, जिसमें 14 से 30 जून, 2024 तक प्रारम्भिक चरण तथा 01 जुलाई से 31 अगस्त, 2024 तक द्वितीय चरण चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष की आयु से कम बच्चों को घर द्वार तक ओआरएस तथा जिंक की गोलियों का वितरण करना है ताकि बच्चों को संक्रमण एवं जल जनित रोगों से दूर रखा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक परिवार में दो ओआरएस के पैकेट तथा 14 गोलियां जिंक की वितरित की जाएगी। दो माह से छः माह तक के बच्चों के लिए 10 एमजी की आधी गोली 14 दिन तक तथा छः माह से 5 साल तक की आयु वाले बच्चों के लिए 20 एमजी की एक गोली 14 दिन के हिसाब से वि...

प्रदेश में विकास के लिए फिर मोदी सरकार :- कश्यप

चित्र
  प्रदेश में विकास के लिए फिर मोदी सरकार :- कश्यप कांग्रेस सरकार तालेबंदी वाली सरकार शिमला : गायत्री गर्ग /  भारतीय जनता पार्टी शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी एंव सांसद सुरेश कश्यप ने ठियोग में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया और जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान का पर्व आ रहा हैं और जिसके लिए आप सबको जुटना पड़ेगा। आप सबका एक-एक वोट मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहायक होगा। अगर सभी यह सोचते रहे कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राम मंदिर का निर्माण करवा दिया, धारा 370 समाप्त कर दी, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भी दिया, मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक वाली प्रथा समाप्त कर दी। वो सारे काम कर दिए और हमने मान लिया कि वोट अपने आप पड़ जाएगा, लेकिन हमे इस बात को लेकर नहीं चलना चाहिए बल्कि सभी को मेहनत करनी पड़ेगी। हमें घर घर जाकर वोट की अपील करनी पड़ेगी ताकि एक-एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के लिए आगे बड़े और वोट करें। इसलिए मैं आप सबसे ही निवेदन करना चाहूंगा कि अब बैठने का समय नहीं है, रुकने का समय भी नहीं है, हम सबको कढ़ी मेहनत करनी पड़ेगी ताकि चारों की चारों सीटे...

जिला निर्वाचन अधिकारी व लएसपी ने जिला की सीमाओं का किया निरीक्षण

चित्र
जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने जिला की सीमाओं का किया निरीक्षण शिमला : गायत्री गर्ग /  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज जिला को अन्य राज्यों एवं जिला से जोड़ती सीमाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतर्राजीय पुलिस चेक पोस्ट कुड्डू, फेडिज पुल एवं हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पोस्ट बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने निगरानी दल एवं अन्य टीमों को अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे टीमों को 24 घंटे तैनात रहते हुए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच करने को कहा। साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंद्रानु मतदान केंद्र का किया निरीक्षण इसके पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्रानु के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एआरओ को क्षेत्र के मतदान क...

मुख्यमंत्री के कारण बिगड़ा सरकार का गणित : बलबीर वर्मा

चित्र
  मुख्यमंत्री के कारण बिगड़ा सरकार का गणित : बलबीर वर्मा  मुख्यमंत्री सुक्खू की भाषा टपोरी की तरह : बलबीर वर्मा  शिमला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार का गणित स्वयं ठीक नहीं है और वह खुद गणित का सवाल उठा रहे हैं जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से उनका गणित उल्टा ही चल रहा है। पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं ही मुख्यमंत्री पर अनगिनत आरोप लगाए और संगठन एवं सरकार के मध्य तालमेल का गणित उनको समझाया फिर राज्यसभा के चुनाव हुए जहां पर वह एक इंपोर्टेड कैंडिडेट लेकर आए उसके उपरांत जब मतदान हुआ तो कांग्रेस पार्टी 43 से 34 पहुंच गई और भारतीय जनता पार्टी 25 से 34 पहुंच गई यह गणित स्पष्ट है और जनता के बीच है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्री एवं कांग्रेस नेताओं की भाषा शैली ठीक नहीं है। कांग्रेस के नेता निरंतर भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं कभी नेताओं को काला नाग, भेंडे बोल रहे हैं कभी 15 करोड़ के गलत आरोप कभी कूटने का आह्वान कर रहे हैं वर्तमान राजनीतिक वातावरण तो ...

कांग्रेस सरकार चाहती ही नहीं की हिमकेयर योजना चले, यह सरकार जनकल्याण विरोधी है : सुखराम

चित्र
  कांग्रेस सरकार चाहती ही नहीं की हिमकेयर योजना चले, यह सरकार जनकल्याण विरोधी है : सुखराम  हिमकेयर योजना के तहत पिछले तीन साल में 4.85 लाख लोगों से ज्यादा का इलाज किया गया : राजीव शिमला : गायत्री गर्ग /  भाजपा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री, विधायक सुखराम चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री राजीव सहजल ने कहा की प्रदेश की जनता के लिए दुर्भग्यपूर्ण है की हिमाचल की सबसे बड़ी स्वास्थ्य लाभ योजना हिमकेयर को सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। यह सरकार की साफ मंशा दिखाती है की यह पूर्व सरकार की जनकल्याणकारी योजना को बंद करना चाहती है। हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश में 278 अस्पताल पंजीकृत हैं । मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत पिछले तीन साल में 4.85 लाख लोगों से ज्यादा का इलाज किया गया है, दिनांक 15.11.2023 तक हिमकेयर योजना में 78,365 नए कार्ड भी बनें थे। इस योजना को सरकार द्वारा अंतर्ध्वंस करने कर प्रयास किया जा रहा है। हिमकेयर योजना के तहत नि:शुल्क इलाज के जरूरतमंद गरीब मरीजों को झटका लगा है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी ने अधिकांश सुपर स्प...

ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में चार उम्मीदवारों के दस्तावेज फर्जी,ठियोग पुलिस ने मामला किया दर्ज

चित्र
ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में चार उम्मीदवारों के दस्तावेज फर्जी,ठियोग पुलिस ने मामला किया दर्ज  ( शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग ) इंस्पेक्टर पोस्ट, डाकघर ठियोग द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर मामला एफआईआर दिनांक 17/10/2023 यू/एस 420,465, 468, 471 आईपीसी दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दिनांक 31.12.2021 को ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी. भर्ती प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित 04 ग्रामीण डाक सेवकों के दस्तावेजों का सत्यापन करने पर उक्त दस्तावेज फर्जी/संदिग्ध पाये गये, जिसकी पुष्टि कार्यालय अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा दिनांक 31.05.2023 और संयुक्त सचिव (जेडी) जम्मू कश्मीर स्कूल द्वारा सत्यापन।  आरोपी :  1.) सुशील पुत्र राधेश्याम, वीपीओ ढाणी लखजी, तह. ऐलनाबाद, जिला सिरसा हरियाणा 125102 को सहायक शाखा पोस्टमास्टर, शाखा पी/ओ मधाना नेरवा 171210,  2) साहिल कुमार, पुत्र मुकेश कुमार, वीपीओ मिर्च तहसील चरखी दादरी, जिला चरखी दादरी हरियाणा- 127042 को सहायक शाखा पोस्टमास्टर, शाखा पी/ओ गुम्मा को...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: