मुख्यमंत्री के कारण बिगड़ा सरकार का गणित : बलबीर वर्मा

 मुख्यमंत्री के कारण बिगड़ा सरकार का गणित : बलबीर वर्मा 

मुख्यमंत्री सुक्खू की भाषा टपोरी की तरह : बलबीर वर्मा 


शिमला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार का गणित स्वयं ठीक नहीं है और वह खुद गणित का सवाल उठा रहे हैं जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से उनका गणित उल्टा ही चल रहा है। पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं ही मुख्यमंत्री पर अनगिनत आरोप लगाए और संगठन एवं सरकार के मध्य तालमेल का गणित उनको समझाया फिर राज्यसभा के चुनाव हुए जहां पर वह एक इंपोर्टेड कैंडिडेट लेकर आए उसके उपरांत जब मतदान हुआ तो कांग्रेस पार्टी 43 से 34 पहुंच गई और भारतीय जनता पार्टी 25 से 34 पहुंच गई यह गणित स्पष्ट है और जनता के बीच है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्री एवं कांग्रेस नेताओं की भाषा शैली ठीक नहीं है। कांग्रेस के नेता निरंतर भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं कभी नेताओं को काला नाग, भेंडे बोल रहे हैं कभी 15 करोड़ के गलत आरोप कभी कूटने का आह्वान कर रहे हैं वर्तमान राजनीतिक वातावरण तो कांग्रेस के नेताओं ने ही बिगाड़ा है। उन्होंने कहा चुनाव में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए पर अगर पहला कांग्रेस करेगी तो भाजपा चुप नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकास की एक ज्वाला उत्पन्न हुई है और प्रधानमंत्री पूरे देश में अनगिनत विकास कार्य कर रहे हैं जो पूर्ण रूप से स्पष्ट दिख रहा है की तीसरी बारी भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे आज इंग्लैंड रूस जैसे देशों में भी भारत का डंका बज रहा है जहां पड़ोसी देशों में महंगाई का बोलबाला है वहां भारत में 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। फर्क साफ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करते हैं।

इस द्वारा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, सह प्रभारी सुदीप महाजन, रमा ठाकुर उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग