ऊना विस क्षेत्र के पीआरओ और एपीआरओ के लिए प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

 ऊना विस क्षेत्र के पीआरओ और एपीआरओ के लिए प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित


ऊना, । लोकसभा चुनाव 2024 और दो विधानसभा उप चुनावों के दृष्टिगत वीरवार को विधानसभा क्षेत्र ऊना के लिए चुनावी डयूटी देने वाले पीआरओ और एपीआरओ को प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यायल ऊना में करवाया गया। प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त ने चुनावी डयूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से आहवान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूवी ग्रहण करें तथा चुनावों से संबंधित अपनी डियूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं। इस प्रथम पूर्वाभ्यास प्रक्रिया में 101 पीआरओ और 113 एपीआरओ ने भाग लिया।

चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम में मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन का प्रेक्टिल अभ्यास कराया गया। इसके अलावा चुनावी डयूटी के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से भी चुनाव संबंधी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी