मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग

 मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग


     डीसी ने की लॉंचिंग, युवा मतदाताओं पर विशेष तौर पर रहेगा फोक्स

        लोकतंत्र को जीवंत रखने के लिए मतदान जरूरी: हेमराज बैरवा

      धर्मशाला, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागर में कांगड़ा जिले में मतदाता जागरूकता के लिए थीम सॉंग-- ये कीमती है वोट मेरा इसे करेंगे इस्तेमाल, की विधिवत तौर पर लॉंचिंग की गई इन संगीतबद्व धुन को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा ताकि सभी मतदाता विशेषकर युवा अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान एक बहुत महत्वपूर्ण अधिकार के साथ ही अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवंत रखने के लिए मतदान जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता लोकसभा तथा विस उपचुनाव में 01 जून को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुरूप 85 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले में घर से अपने मताधिकार के प्रयोग का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं की सुविधा के प्रबंध किए गए हैं। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, दिव्यांग सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था रहेगी।

इससे पहले एडीसी सौरभ जस्सल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत जिला भर में चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के थीम सॉंग को सुप्रसिद्व गायक कुमार साहिल ने बतौर गायक अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू, एसडीएम संजीव भोट, एसीटूडीसी सुभाष गौतम, तहसीलदार निर्वाचन संजय राठौर, गायक कुमार साहिल सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ