राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री

 राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री 

कांगड़ा बाईपास पर फूड वैन लगाते हैं अब्दुल्लापुर निवासी राजीव शर्मा


सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2022 में खाया था इनके पास खाना, मुख्यमंत्री की सादगी के कायल हैं राजीव

कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाते समय मुख्यमंत्री कांगड़ा बाईपास पर एकाएक रुक गए। साथ में मौजूद स्टाफ को लगा किसी काम से रुके होंगे, लेकिन वह गाड़ी से उतरते ही सड़क किनारे खड़ी फूड वैन की तरफ चल पड़े। मुख्यमंत्री को देखकर फूड वैन संचालक राजीव शर्मा उनकी ओर दौड़े।  

राजीव ने दुआ सलाम कर मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना तो मुख्यमंत्री ने राजीव को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव से उनकी पुरानी जान पहचान है। राजीव खाना बहुत अच्छा बनाते हैं। उनके हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूला। मुख्यमंत्री ने राजीव को 50 फीसदी सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के रुकने पर राजीव गदगद हो गए। उन्होंने मुक्त कंठ से मुख्यमंत्री सुक्खू की तारीफ की। 

राजीव ने बताया कि वह कांगड़ा के गांव अब्दुल्लापुर से हैं। बीते आठ साल से वह फूड वैन लगाकर जीवनयापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने 2022 में उनके पास खाना खाया था। वह नगरोटा बगवां में प्रियंका गांधी जी के रोड शो में शामिल होने जा रहे थे।उसके बाद एक बार दोबारा दुआ सलाम हुई। बुधवार को मुख्यमंत्री एक बार फिर उनके पास रुके और हालचाल जाना। मुख्यमंत्री बहुत ही मिलनसार हैं। वह हर किसी से मिलते हैं और गरीबों की मदद करना उनके स्वभाव में है। आपदा में उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की काफी मदद की। अपनी व परिवार की जीवन भर की कमाई 51 लाख रुपये दान कर दी। वह हिमाचल के लोगों के लिए अच्छी योजनाएं ला रहे हैं। हिमाचल में उनकी सरकार बनी है, वह चाहते हैं कि केंद्र में भी उनकी पार्टी की सरकार बने।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ