वार्ड 3 में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा में आज छठे दिन भगवान के अनेकों रूपों का किया वर्णन

वार्ड 3 में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा में आज छठे दिन भगवान के अनेकों रूपों का किया वर्णन 


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

जिला कांगड़ा के पंचायत नगरोटा सूरियां के वार्ड 3 में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा में आज छठे दिन भगवान के अनेकों रूप में उनकी लीला बारे सुनाया। इसका आयोजन नगरोटा सूरियां वार्ड 3 की गार्गी देवी अपने निवास पर करवा रही हैं और सैंकड़ों भक्त कथा का श्रवण कर आनन्दित हो रहे हैं। कथा वाचक रघुनन्द सारस्वत ने कहा कि सदा सुख केवल भगवान के शरण में ही मिलेगा, भगवान के सम्मुख और उनके शरणागत होने को ही भागवत कथा है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई भी साधन नहीं है । इसलिए मनुष्य को अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा को आवश्य महत्व देना चाहिए। भागवत कथा सुनने से भी कल्याण होता है भागवत कथा अमृत है इसके श्रवण करने से मनुष्य अमर हो जाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों का अनुकरण नहीं करेंगे, तो भागवत सुनना सफल नहीं होगा, इसलिए शास्त्रों अनुसार कार्य करने से भगवान अति प्रसन्न होते हैं। प्रभु का सिमरन भाव के साथ करने से दुखों का अंत होता है। आज कथा दौरान रुक्मणि मंगल, रुक्मनी और श्री कृष्ण जी का विवाह का विशाल रूप में दृश्य झांकी रूप में दिखाया गया और कथा वाचन भी किया।कथावाचक रघुंदन सारस्वत ने बताया की कल विशेष तौर पर सुदामा जी के चरित्र पर कथा सुनाई जाएगी।17अप्रैल से शुरू हुई श्री मद भागवत कथा पुराण का 23 अप्रैल को कल मंगलवार को सुबह पूर्ण विधि विधान के साथ पूर्ण आहुति डाली जाएगी, फिर कन्या पूजन के बाद भंडारा शुरू हो जाएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर