वोकेशनल शिक्षा राज्य स्तरीय को ऑर्डिनेटर श्री दिनेश स्टेटा ने किया स्कूल का दौरा

वोकेशनल शिक्षा राज्य स्तरीय को ऑर्डिनेटर श्री दिनेश स्टेटा ने किया स्कूल का दौरा 


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में सोमवार को हिमाचल प्रदेश वोकेशनल शिक्षा के राज्य स्तरीय कोऑर्डिनेटर श्री दिनेश स्टेटा ने स्कूल का दौरा किया इस दौरान उन्होंने स्कूल के वेबसाइट शिक्षा के दोनों ट्रेड एग्रीकल्चर और टूरिज्म दोनों का विस्तार पूर्वक जांच की तथा आगामी योजनाओं के वारे विचार साझा किए। उन्होंने विद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर खुशी व्यक्त की। ज्ञात रहे की शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण नौवीं क्लास से शुरू हो जाता है तथा 12वीं तक 4 वर्षीय कोर्स होता है सभी छात्र 12वीं के बाद डिप्लोमा प्राप्त करते हैं इस आधार पर बच्चों की व्यावसायिक प्लेसमेंट तथा उच्च शिक्षा के लिए भी चयन होता है प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने बताया की वर्तमान में एग्रीकल्चर ट्रेड में 150 तथा टूरिज्म ट्रेड में 125 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इस वर्ष टूरिज्म ट्रेड में बच्चों को टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग का विशेष कोर्स करवाने का प्रयास किया जाएगा।जिससे कि पोंग क्षेत्र के आसपास पर्यटकों को पर्यटक गाइड सेवाएं मुहैया कराई जाएगी । इस दौरान उनके साथ जिला स्तरीय कोऑर्डिनेटर, प्रवक्ता सुदेश कुमार पुनीत मंडल केवल कृष्ण विजय धीमान अधीक्षक मुकेश कुमार ट्रेनर शालिनी तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर