भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है: परमजीत सिंह गिल

 भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है: परमजीत सिंह गिल


 पठानकोट, बटाला (पंकज,अविनाश शर्मा) पंजाब के वरिष्ठ नेता और हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा जारी विश्व आर्थिक आउटलुक (डब्ल्यू ई ओ) में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है 2023-24 के लिए इसे बढ़ाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया गया ।

 गिल ने कहा कि हालांकि वैश्विक स्तर पर तनाव है, लेकिन हालिया घटनाक्रम के बावजूद अभी भी विकास की संभावना है, वित्त मंत्रालय द्वारा इस तरह की रिपोर्ट जारी होने से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में, भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर उभरेगा।

 गिल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव के बावजूद 2023 में भारत की सेवा निर्यात दर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 345 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है, जबकि चीन की निर्यात दर 10.1 प्रतिशत घटकर 381 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है।

 यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की सेवा निर्यात वृद्धि में शीर्ष योगदानकर्ताओं में यात्रा, चिकित्सा और आतिथ्य और परिवहन शामिल हैं।

 गिल ने कहा कि मोदी ने देश को वैश्विक स्तर पर नंबर एक बनाने के लिए दस साल में काफी प्रयास किये हैं, जिसका परिणाम अब दिखने लगा है और निकट भविष्य में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा इसके साथ ही 2047 तक भारत दुनिया की नंबर एक ताकत बन जाएगा जिसे अब कोई नहीं रोक पाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर