लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

 लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

सिरमौर जिला के 100 वर्षीय पांच मतदाता हुये सम्मानित

नाहन, । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित


खिमटा ने कहा कि एक जून को होने वाले मतदान में समाज के सभी वर्गों को बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्रत का महापर्व है और इस पर्व में हमें वोट के रूप में अपने संवैधानिक दायित्व को पूरा करना करने का संकल्प लेना चाहिए।

    उपायुक्त सुमित खिमटा आज शनिवार को नाहन में स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित जिला स्तीरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।

  उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग और हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार हम सिरमौर जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न स्वीप कार्यक्रमों का लगातार आयोजन कर रहे हैं और आज का जिला स्तरीय आयोजन भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उप मंडल स्तर के अलावा जिला की 259 पंचायतों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

सुमित खिमटा ने कहा कि आज यह एक अदभुत संयोग है कि इस कार्यक्रम में लोकतंत्र के स्तंभ हमारे 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाता एक साथ एक मंच पर उपस्थित है। उन्होंने कहा कि इन सब वर्गों की उपस्थिति यह दर्शाती है भारतीय लोकतंत्र कितना मजबूत और कितना सुदृढ़ है जहां देश का हर नागरिक जिम्मेवारीपूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा बनता है।

   उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, नव मतदाता के अलावा स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम सिरमौर जिला में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।  

100 वर्ष के पांच मतदाता हुये सम्मानित

 उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 वर्ष से अधिक आयु के पांच मतदाताओं को टोपी, फूल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले मतदाताओं में 105 वर्षीय जूनी पत्नी प्रभुराम गांव भगतांवाला, 100 वर्षीय बाबूराम पुत्र सदा राम गांव मेलियो, 104 वर्षीय कमला देवी पत्नी रिखी राम गांव नागल सुकेती, 101 वर्षीय खड़क सिंह पुत्र ख्याली राम गांव कोलर, 100 वर्षीय जगमंती पत्नी जयंती प्रसाद शामिल रहे।

सिरमौर में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 55 मतदाता

  उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 55 है जिनमें 21 पुरूष और 34 महिला मतदाता शामिल हैं। 100 वर्षीय मतदाताओं में पच्छाद में 2, नाहन में 7, श्री रेणुका जी में 6, पांवटा साहिब में 32 और शिलाई में 8 मतदाता शामिल हैं।

दिव्यांग मतदाता और नवीन मतदाता भी हुये सम्मानित

उपायुक्त सुमित खिमटा ने पांच दिव्यांग मतदाताओं को भी सम्मानित किया जिसमें सुरेन्द्र कुमार, चमन लाल, वीरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। इसी प्रकार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाता मीनाक्षी और वात्सल आदि को भी सम्मानित किया। इसके अलावा चुनाव आईकॉन पदमश्री विद्यानंद सरैक, जय प्रकाश, दलजीत सिंह, अजय चौहान, प्रताप पराशर, हर्षिता भटटी, जीवन प्रकाश जोशी व अन्य को भी सम्मानित किया गया।

   85 वर्ष से अधिक के जिला में 2753 मतदाता

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में 2753 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक हैं, इनमें 1348 पुरूष और 1405 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार सिरमौर जिला में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 3293 है जिनमें पच्छाद में 560, नाहन में 753, श्री रेणुका जी में 780, पांवटा साहिब में 504 और शिलाई में 3293 मतदाता हैं।

  एक जून को जिला में 4,00,792 मतदाता कर सकेंगे अपने मत का प्रयोग

  सुमित खिमटा ने बताया कि एक जून को होने वाले मतदान में सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4,00,792 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन मतदाताओं में 2,09,004 पुरूष तथा 1,91,785 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला में मतदान हेतु कुल 589 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है।

4 मई तक बनवा सकते हैं छूटे हुये मतदाता अपना वोट

उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि आगामी 4 मई तक ऐसे पात्र मतदाता जो किसी कारण वश अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने से छूट गये हैं अपना नाम मदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शमिल होने का कार्य ऑनलाईन और ऑफ लाईन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने सभी छूटे हुये पात्र मदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का आग्रह किया ताकि एक जून को सभी पात्र लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें।

  स्थानीय बार्किंग डियर बना सिरमौर में चुनाव का शुभंकर

सुमित खिमटा ने स्थानीय बार्किंग डियर यानि (काकड़) को चुनाव शुभांकर (मास्कॉट) के रूप में आज मंच से लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि यह बार्किंग डियर जिला में पाये जाने वाला खूबसूरत वन्य जीव है जो कि स्मृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।

  सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सलीम आजम ने इस अवसर पर कहा कि जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्व किया गया। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता और नवीन मतदाता भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने यहां उपस्थित हुये हैं।

एसडीएम ने कहा कि एक जून को होने वाले मतदान में नाहन निर्वाचन क्षेत्र के कुल 86029 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे जिसमें से 43640 पुरूष मतदाता तथा 42388 महिला मतदाता शामिल हैं।

पदम श्री विद्यानंद सरैक, वरिष्ठ मतदाता प्रो. अमर सिंह चौहान, आईटीआई प्रधानाचार्य अशरफ अली, दिव्यांग मतदाता सुरेन्द्र तथा गणमान्य लोगों ने इस अवसर पर अपने विचार रखे।

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ममता नेगी ने जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया।

जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, कानूनगो निर्वाचन हरि शर्मा व जिला प्रशासन तथा निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी इस अवसर उपस्थित रहे।

निशुक्ल स्वास्थ्य शिविर और आधार अपडेशन सेंटर भी आयोजित

जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और आधार अपडेशन शिविर का आयोजन भी किया गया जिसका कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने लाभ उठाया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिला स्तरीय मतदाता दिवस के अवसर पर जेबीटी, आईटीआई तथा नेहरू युवा केन्द्र के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। आईटीआई के विद्यार्थियों की ओर से मतदान जागरूकता पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

जेबीटी विद्यार्थियों द्वारा समूहगान और भाषण प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में वात्सल, मीनाक्षी, जया ठाकुर, तनिष्का पुंडीर, राहुल ठाकुर आदि शामिल रहे।

  मतदान जारूगता पर एक सुंदर गीत की स्वीप के ब्लॉक नोडल आफिसर अनिल शर्मा ने डाईट के विद्यार्थियों के साथ मिलकर प्रस्तुत दी। प्रताप पराशर सीपीओ द्वारा मतदान जागरूगता पर पहाड़ी और हिन्दी में कविता प्रस्तुत की गई।

 सेल्फी पॉइंट में खिंचवाई फोटो

   जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित सेल्फी पॉइंट में प्रतिभागियों ने फोटो खिंचवाई और वाल ऑफ़ डेमोक्रेसी में मतदान करने की शपथ लेते हुए अपने सिग्नेचर भी किये।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।