पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया

 पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया


 ‘विश्व पशु चिकित्सा दिवस’

   पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े उत्साह व उमंग के साथ स्वच्छता का महापर्व स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है । वर्ष 2024 की पहली छः माही में दिनांक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन देशव्यापी स्तर पर किया जा रहा है । 

इस स्वच्छता अभियान को हिमाचल प्रदेश के आम जनों व देश-विदेश से दस्तक देने वाले पर्यटकों के मध्य अधिक लोकप्रिय बनने व साफ –सफाई की अच्छी आदत को एक जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से इन 15 दिनों तक विज्ञान केन्द्र में सामान्य आगंतुकों विशेषकर युवाओं व विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर कई शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी कड़ी में केन्द्र के प्रेक्षागृह में दिनांक 27 अप्रैल 2024 को ‘विश्व पशु चिकित्सा दिवस’ का आयोजन किया गया । पूर्वाह्न में प्रतिभागिता हेतु केन्द्र में उपस्थित विद्यार्थियों एवं आगंतुकों के लिए केन्द्र की विभिन्न दीर्घाओं व सुविधाओं का एक निर्देशित भ्रमण करवाया गया । विभिन्न प्रदर्शों के माध्यम से उन्हें विज्ञान की बारीकियों से अवगत करवाया गया । तद्पश्चात, एक लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान द्वारा इन्हें पशु चिकित्सा के संबंध में जानकारी दी गई तथा इस व्याख्यान व केन्द्र भ्रमण पर आधारित एक ओपन हाउस प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया । 

अपराह्न में आये प्रतिभागी दल को केन्द्र की दीर्घाओं व सुविधाओं का निर्देशित भ्रमण करवाया गया तथा तारामंडल और विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान के माध्यम से खगोल विज्ञान एवं विज्ञान के रोचक कारनामें और उनके पीछे का विज्ञान समझाया गया । पशु चिकित्सा पर एक साक्षिप्त चर्चा आयोजित की गई तथा इसी पर आधारित एक ओपन हाउस प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई । पूर्वाह्न व अपराह्न के प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया तथा इन सभी को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से भेजे जाएंगे । 

इस कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर व रॉयल अकादमी, पालमपुर के कुल 52 विद्यार्थी व 4 अनुरक्षक शिक्षकों और 43 पर्यटकों ने प्रतिभागिता दर्ज की । 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।