“झूठी झूठी ओ लोको - झूठी सुखु री सरकार“

 “झूठी झूठी ओ लोको - झूठी सुखु री सरकार“

जनता वोट की चोट से देगी कांग्रेस को जवाब :- महेंद्र धर्माणी


बिलासपुरः- 16 माह में 25 हजार करोड़ का कर्जा लेने वाली सुखु सरकार एक बार पुनः झूठे आंकड़ो और बयानों से प्रदेश की जनता को गुमराह करके वोट हासिल करना चाहती है । लेकिन प्रदेश की प्रबुद्घ जनता सुखु सरकार की सच्चाई को भली भांति जानती है, समझती है तथा वोट की चोट से उसको करारा जबाव इन चुनावों में देगी। 

महेंद्र धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सनातन विरोधी है । 16 माह में एक हजार संस्थान बन्द करने का रिकॉर्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखु के नाम है । प्रदेश में 16 माह के अंदर कानून व्यवस्था जिस तरह से चरमराई है उससे आमजन के साथ प्रदेश की महिलाएं और बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है । कांग्रेस सरकार के संरक्षण में नशा माफिया, खनन माफिया निरंतर बड़ रहा है । अपराधियों व माफियों को सत्ताधारी दल का संरक्षण प्राप्त होने के कारण वे बेख़ौफ़ घूम रहे है तथा बेरहमी से प्रदेश के प्राकर्तिक संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे है । हिमाचल प्रदेश माननीय उच्च न्यालय का बिजली शुल्क को लेकर आया निर्णय सरकार के उद्योग और रोजगार विरोधी चेहरे को उजागर करने वाला है ।       

महेंद्र धर्माणी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में 16 माह में विकास कार्य रुक गया है , कानून व्यवस्था चरमरा गई है तथा कांग्रेस पार्टी औऱ सरकार के अपनी कारगुजारियों की वजह से जनता दुखी है, त्रस्त है । अब तो जनता महिलाये और युवा गांव-गांव , गली-गली एक ही नारा एक ही गीत गा रहे है “झूठी झूठी ओ लोको - झूठी सुखु री सरकार“।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर