पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आंकलन करे भाजपा मण्डल पालमपुर :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक .

 पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आंकलन करे भाजपा मण्डल पालमपुर :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ... 


पालमपुर : केवल कृष्ण / 

 कोई दो राय नहीं इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी जी के नाम की हवा नहीं बल्कि आंधी , तूफान अर्थात सुनामी है । वैसे भी इस वार का यह चुनाव 492 वर्षों के उपरान्त हिन्दू आस्था के प्रतीक अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम जी के मन्दिर का निर्माण , हिन्दुस्तान के मुकुट जम्मू - कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने ओर खासकर कोरोना महामारी के दौरान जिस प्रधानमन्त्री के कुशल नेतृत्व ने हमें बचाया उसके समर्थन में मतदान करने का यह महा पर्व है। इसके अतिरिक्त वाजपेयी जी के उपरान्त भारतवर्ष को इतना लोकप्रिय नेता कभी नहीं मिला जिसकी कारगुजारी ने विश्व के मान चित्र पर राष्ट्र का गौरव बढाया है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक ने कहा यही नहीं पिछले दस वर्षो के मोदी शासनकाल में कोई ऐसा तवका , वर्ग या समुदाय अछूता नहीं रहा जो कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित न हुआ हो , तो फिर चुनाव प्रचार प्रसार में किस बात परहेज। पूर्व विधायक ने कहा यह भी हर्ष का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी ने एक अति मेहनती , कर्मशील निष्ठावान संगठन के प्रति कर्मठ , समर्पित ईमानदार व स्वचछ छवि के कार्यकर्ता को कांगड़ा - चम्वा का प्रत्याशी बनाया है। तो फिर 2600 पन्ना प्रमुखों की संख्या में इस सम्मेलन में कितनो ने भाग लिया ओर जहाँ कार्यक्रम का आयोजन किया गया उस जगह की क्षमता कितनी है। यह आंकलन का विषय है। पूर्व विधायक ने कहा कहीं भाजपा मण्डल अति उत्साहित अर्थात ओवर कान्फीडैन्स में तो नहीं । उन्होंने ने चेताया इस तरह के अति आत्म विश्वास का खमियाजा इससे पूर्व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र भुगत चुका है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक