लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक चुनावी डियुटी में भाग लें अधिकारी और कर्मचारी -सलीम आजम

 लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक चुनावी डियुटी में भाग लें अधिकारी और कर्मचारी -सलीम आजम

डिग्री कॉलेज नाहन में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित


 नाहन, । सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम ने कहा कि लोकसभा के इस महापर्व में चुनावी डियुटी में तैतान अधिकारियों और कर्मचरियों को अपनी संवैधानिक जिम्मेवारी को गंभीरता एवं प्रसन्नतापूर्वक निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और अधिकारी एवं कर्मचारी चुनावी डियुटी को बोझ न समझकर इसे संवैधानिक दायित्व मानकर राष्ट्रहित में चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनें।

     एसडीएम सलीम आजम आज गुरूवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में लोकसभा चुनाव में चुनावी डियुटी के लिये नियुक्त पीठासीन अधिकारियों और सहायक पीठासीन अधिकारियों के प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे।

      इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में चुनाव डियुटी में तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के संचालन, ईवीएम मशीन, चुनावी सामग्री को लेकर सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करने से लेकर मतदान के उपरांत ईवीएम मशीनों और आवश्यक दस्तावेजों को स्ट्रांग रूम में जमा करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

 पीठासीन अधिकारी डायरी जरूर पढ़ें चुनाव अधिकारी

एसडीएम सलीम आजम ने कहा कि चुनावी डियुटी मे तैनात सभी अधिकारियों को ‘‘पीठासीन अधिकारी डायरी’’ को सही प्रकार से पढ़ना चाहिए क्योंकि इस डायरी में चुनाव प्रक्रिया के संचालन की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

   निजी वाहन का इस्तेमाल न करें

  एसडीम ने कहा कि चुनाव डियुटी में नियुक्त सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित बनायें कि ईवीएम मशीन तथा अन्य चुनाव समाग्री लेकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होने अथवा मतदान के उपरांत ईवीएम सहित चुनावी सामग्री को स्ट्रांग रूम तक वापिस लाने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के निजी वाहन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि केवल प्रशासन द्वारा जीपीएस युक्त वाहनों में ही ईवीएम मशीनों तथा अन्य चुनावी सामग्री को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाया जायेगा और इसी प्रक्रिया के तहत वापिस लाया जायेगा।

  निजी घरों में न ठहरे चुनाव अधिकारी

एसडीएम ने कहा कि चुनावी डियुटी में तैनात कर्मचारियों के लिये सम्बन्धित मतदान केन्द्रों में ठहरने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और किसी भी सूरत में चुनावी डियुटी में तैनात अधिकारी किसी भी निजी आवास में न ठहरे और न ही चुनावी सामग्री को निजी आवास में रखें।

उन्होंने कहा कि यद्यपि आज के इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने विषयों पर चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन की संपूर्ण जानकारी चुनावी डियुटी में तैनात अधिकारियों को उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी को किसी विषय में अधिक जानकारी लेनी है तो वह द्वितीय चरण के पूर्वाभ्यास में अपनी शंकायें प्रकट कर सकता है।

  दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान में प्राथमिकता

  उन्होंने कहा कि दिव्यांग, गर्भधात्री माताओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जायेगी। इस कार्य को चुनाव अधिकारी सुनिश्चित बनाएं ।

इस अवसर पर नोडल आफिसर चुनाव सामग्री अनूप कुमार और नोडल आफिसर एवं कानूनगो निर्वाचन हरि शर्मा तथा अन्य नोडल अधिकारियों ने विस्तार से चुनावी डियुटी में तैनात अधिकारियों को पूर्वाभ्यास करवाया।

  इवीएम मशीन की हैंड ऑन प्रैक्टिस

इस अवसर पर चुनाव डियुटी में तैनात अधिकारियों को पूर्वाभ्यास स्थल पर ही ईवीएम मशीन की "हैंड ऑन प्रैक्टिस" भी करवाई गई।

तहसीलदार नाहन उपेन्द्र चौहान तथा निर्वाचन के लिए नियुक्त सैक्टर मैजिस्ट्रेट तथा अन्य सम्बन्घित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग