प्रदेश में घोषित जमा दो के परीक्षा परिणामों में इंदौरा विस् क्षेत्र के

 प्रदेश में घोषित जमा दो के परीक्षा परिणामों में इंदौरा विस् क्षेत्र के 

राजकीय आदर्श एस०एम०वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा


 

फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

की गुरप्रीत कौर सुपुत्री जसविंदर सिंह , मनप्रीत कौर ने हिमाचल प्रदेश संयुक्त मैरिट में छठा एवं वाणिज्य संकाय में प्रदेश भर में दूसरा स्थान ग्रहण किया है तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगथ की युविका पठानियाँ ने प्रदेश में 9th स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिससे इंदौरा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

आज विधायक इंदौरा क्षेत्र मलेंद्र राजन ने गाँव इंदपुर मे गुरप्रीत कौर के घर जाकर के मेरिट में आई बेटी को बधाई दी तथा उसे शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उसे हर सम्भव सहयोग देने की बात कही ।

 इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि हमारी बेटियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत से ये स्थान ग्रहण किया है वह संपूर्ण छात्र वर्ग के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक है उन्होंने उसके दोनों ही बेटियों के माता पिता व दादा दादी एवं गाँव वासियों व बॉयज स्कूल इंदौरा व सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगथ के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ़ को बधाई दी है

 इंदपुर की बेटी गुरप्रीत कौर ने बताया कि पिता जालंधर में पेट्रोल पंप पर कार्य करते हैं तथा माता गृहिणी हैं और वो भविष्य में सैन्य अधिकारी बनना चाहती है । अपनी सफलता के लिए गुरप्रीत कौर स्कूल के प्रधानाचार्य,अध्यापकों एवं अपने माता पिता को प्रेरणा स्रोत मानती है इंदौरा की दो होनहार बेटियों को विधायक मलेंद्र ने किया सम्मानित।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग