वार्ड नं तीन में साप्ताहिक श्री मद भागवत पुराण कथा आज विशाल भंडारा के साथ हुई संपन्न

वार्ड नं तीन में साप्ताहिक श्री मद भागवत पुराण कथा आज विशाल भंडारा के साथ हुई संपन्न


 नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा  /

नगरोटा सूरियां के वार्ड नं तीन में गार्गी देवी द्वारा संचालित साप्ताहिक श्री मद भागवत पुराण कथा का आज विशाल भंडारा के साथ संपन्न हुआ। भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। लेकिन इस दौरान आज इस कार्यक्रम के भंडारा शुरू होने से पहले पूरी विधि विधान के साथ हवन की पूर्ण आहुति डाली गई। उसके बादकथा वाचक आचार्य रघुंदन सारस्वत ने भागवत कथा में सुदामा जी के चरित्र की विस्तार से वर्णन कर आए भक्तों को सुनाया और श्री कृष्ण भगवान और सुदामा जी मित्रता का भाव विभोर प्रस्तुति सुनाई।उन्होंने कहा की प्रभु का सिमरन से ही सही मार्ग सफलता का प्राप्त होता है , विघन दूर हो जाते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा की भगवान की भक्ति में ही इतनी शक्ति है की उनसे जो श्रद्धा भाव से मांगों मनोकामना पूरी कर देते हैं ।भगवान किसी भी भक्त को जो उनका सिमरन करता है कल्याण ही करते हैं, परभु भजन में से ही शांति मिलती है । मन में हर किसी के प्रति अच्छा भाव रखना चाहिए तब भी भगवान खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के सदा चरणों में रहने से कल्याण ही होता है। जिनके नाम लेने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, बो दुखों को दूर करने वाले हरि का नाम ही है। उन्होंने कहा की भागवत कथा सुनने से,थोड़ी भी भक्ति आपके मन में भाव जगाती है, तो आपकी कथा सुनना, हमारी व्था सार्थक हो गई। इस अवसर पर राधा कृष्ण जी के भजनों पर आए भक्तजन खूब झूमे। रघुन्दन जी ने कहा आप सब पर भगवान सदा किरपा रखे और ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होने से इलाके में शांति और सद्भावना बनती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर