एसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 एसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

26 अप्रैल को आयोजित होगी मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल


मंडी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम बल्ह विशाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के सभागार में आगामी लोकसभा चुनावों के सुचारू रूप से संचालन हेतु नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 26 अप्रैल को होने वाली मतदान कर्मियों की रिहर्सल के दौरान उचित व्यवस्थाओं के आयोजन को लेकर नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारी ने भाग लिया।


सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्था के आयोजन हेतु आबंटित कार्यों को जिम्मेदारी पूर्ण, कर्मठता व ईमानदारी से निभाने और भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों को चुनाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत भी दी।


इस अवसर पर तहसीलदार बल्ह बिपिन शर्मा, इलेक्शन कानूनगो पूनम वर्मा व नोडल अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर