भाजपा का नारा है अबकी बार 400 पार देश का युवा पूछ रहा है कहा है हमारा रोजगार-केवल पठानिया

 भाजपा का नारा है अबकी बार 400 पार देश का युवा पूछ रहा है कहा है हमारा रोजगार-केवल पठानिया


(जनक पटियाल) 

बुधवार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय उप मुख्य सचतेक आदरणीय केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मलाडू काहलियां , लंज खास बूथ ,कल्लर कोडिया , अप्पर लंज, में बूथ के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ

आयोजित बैठक की अध्यक्षता की व आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया ।

उप मुख्य सचतेक केवल पठानिया के पहुचने पर राणा बस्ती के स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।

पठानिया ने कहा कि डेढ़ साल पहले बनी काँग्रेस सरकार की उपलब्धिया बताई।

पठानिया ने कहा कि आज भाजपा पार्टी अब की बार 400 पार ।लेकिन देश का युवा बोल रहा है कि कहा है हमारा रोजगार।लंज क्षेत्र में जनता को अगर मूलभूत सुबिधा दी है तो काँग्रेस पार्टी की ही देन है।पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से लंज क्षेत्र को महाविद्यालय दिया था और साथ ही धन की स्वीकृति दी लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी पांच साल लंज महाविद्यालय को पूरा नही बना पाई उल्टा बिना बिजली पानी के लंज महाविद्यालय के भवन का उदघाटन कर दिया गया।

डेढ़ साल पहले काँग्रेस पार्टी की सरकार बनी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से लंज महाविद्यालय में लाखों रुपये लगा कर छात्र छात्राओं को पानी बिजली बहाल की।

बाकी जन्य को मूलभूत सुबिधा प्रदान करने के लिए सड़क बिलजी पानी को देने की कोशिश की।

समस्त विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को गति दी है।अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए करोड़ों रुपए डेढ़ साल में खर्च किया और करोड़ों रूपये नए स्वीकृत विकास कार्यो को शुरू किया गया है।

आने बाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंखेगी।10 सालो में भाजपा की केंद्र सरकार से देश की जनता तंग आ चुकी है।जनता अब काँग्रेस पार्टी पर विसवास जता कर केंद्र में सत्ता की बागडौर सौपेगी। जिससे जनता का दुख दर्द दूर करेगी।काँग्रेस पार्टी हर बर्ग की जनता को साथ ले कर चलती है।और जनता के हितों को ध्यान में रख कर कार्य करती है।

भाजपा ने आज से 5 साल पहले जनता को झूठ बोल कर बरगला कर वोट लेकर सत्ता हासिल की लेकिन भाजपा सरकार ने जनता को दुख के सिबाये कुछ नही दिया।बल्कि उल्टा जनता को महगाई बढ़ा कर लूटना शुरू कर दिया लेकिन अब देश की जनता भाजपा के झुठेपन को समझ चुकी है।अब भाजपा के झूठे झांसे में नही आने बाली। काँग्रेस पार्टी जो करती गए बो करके दिखाती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।