राजस्व अधिकारी 2 वर्ष से पुराने मामलों का जल्द करे निपटारा - अनुपम कश्यप

 राजस्व अधिकारी 2 वर्ष से पुराने मामलों का जल्द करे निपटारा - अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन


शिमला : गायत्री गर्ग /

निशानदेही, तकसीम, रिकवरी, 2 व 3 बिस्वा भूमि आबंटन, अतिक्रमण एवं राजस्व से जुड़े अन्य लंबित मामलों का न्यूनतम समय अवधि में करें निपटारा, ताकि आमजन के समय और धन की बचत हो सके। यह निर्देश आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने राजस्व विभाग की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना राजस्व अधिकारियों का प्राथमिक कार्य है। उन्होंने 2 वर्ष से पूर्व की अवधि वाले लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जमीन की उपलब्धता न होने के कारण जो पैसा उपमण्डलाधिकारियों के पास लंबित पड़ा है, उसकी सूचना जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि उस पैसे का सदुपयोग अन्य विकास कार्यों मंे लाया जा सके।

अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में रिकवरी के काफी मामले लंबित पड़े हुए हैं, इस दिशा में भी उचित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों को उन पैसों की रिकवरी करने की आवश्यकता है ताकि विभाग को किसी भी प्रकार की आय का नुकसान न हो।

उपायुक्त ने कहा कि आगामी बरसात के मौसम के दृष्टिगत हमें तैयारियां तत्काल प्रभाव से करने की आवश्यकता है ताकि इस दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने क्षेत्र में असुरक्षित भवनों आदि को चिन्हित कर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सेब सीजन जिला में एक महत्वपूर्ण घटक है, इस दृष्टि से भी हम सभी को कार्य करने की आवश्यकता है ताकि बागवानों एवं किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव का समय है। इस समय अधिकतर राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कार्य करना पड़ता है। उन्हांेने सभी अधिकारियों को इस दौरान क्षेत्र में आगामी बरसात एवं सेब सीजन के दृष्टिगत भी मुआयना करने को कहा ताकि चुनाव के उपरांत इस दृष्टि से कार्य किया जा सके।  

अनुपम कश्यप ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी लोग जिम्मेदारी से कार्य करे तथा इस दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरते ताकि चुनाव का सफल निष्पादन हो सके।

उन्होंने सभी अधिकारियों को चुनाव के सभी प्रोटोकाॅल की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा ।  

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी संचित शर्मा, जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।