“मेरा वोट मेरा भविष्य" थीम पर 28 अप्रैल को आयोजित होगी साइकिल रैली

 “मेरा वोट मेरा भविष्य" थीम पर 28 अप्रैल को आयोजित होगी साइकिल रैली


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत ज़िला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर आयोजित की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत “मेरा वोट मेरा भविष्य" थीम पर आधारित एक साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है । 

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में

द्रोणा सोसायटी के सहयोग से 28 अप्रैल को ज़िला मुख्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। 

>उन्होंने आगे बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनसाधारण की भागीदारी को सुनिश्चित सुनिश्चित बनाने तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए ज़िला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाना ही इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य है । 

उपायुक्त ने बताया कि साइकिल रैली 28 अप्रैल को सुबह 7 बजे मिलेनियम गेट चम्बा से आरंभ होगी । रैली के प्रतिभागी भरमौर चौक, मुगला करीयां, रजेरा होते हुए मैहला पहुंचेंगे। प्रतिभागियों के मैहला से वापस मिलेनियम गेट पहुंचने पर साइकिल रैली संपन्न होगी। यहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

साथ में उन्होंने ये भी बताया कि ज़िला में सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता 

(स्वीप) गतिविधियों के तहत मतदान को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है। सभी ज़िला वासियों से लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करने को लेकर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष आहवान भी किया



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस