केंद्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम समिति ने सिविल अस्पताल पालमपुर का किया दौरा

 केंद्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम समिति ने सिविल अस्पताल पालमपुर का किया दौरा

 टीवी संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों का लिया जायजा


पालमपुर : केवल कृष्ण / 

केंद्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम समिति के पांच सदस्यीय दल ने सोमवार को नागरिक अस्पताल पालमपुर में टीबी मुक्त भारत, संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया।

     टीम सदस्यों में  चिकित्सा अधिकारी (यूएस) सीडीसी डॉ. क्रिस्टीन , टीबी ब्रांच चीफ सीडीसी इंडिया डॉ. हरदीप संधु, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ टीबी सीडीसी इंडिया डॉ राजेश देशमुख, शेयर इंडिया एसोसिएट निदेशक एवं मुक्त भारत संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण डॉ सतीश और राज्य परियोजना अधिकारी डॉ सुशील चंद्र ने अस्पताल में टीबी रोकथाम के लिये उठाए जा रहे कदमों का जायजा लेने के उपरांत महत्वपूर्ण सुझाव और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

     टीम ने पालमपुर अस्पताल में टीबी मुक्त भारत संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने टीवी के रोगियों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।। इस दौरान अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ मीनाक्षी गुप्ता ने टीम सदस्यों का स्वागत कर टीम सदस्यों को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया।

    डॉ मीनाक्षी ने अस्पताल द्वारा टीवी उन्मूलन के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों के लिए रोग नियंत्रण और रोकथाम एक महत्वपूर्ण कार्य है, इससे न केवल स्वास्थ्य कर्मी को बीमारियों का खतरा कम होता है जबकि रोगी और उनके साथ आने वाले अटेंडेंट को भी एक दूसरे से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के सहयोग से पालमपुर अस्पताल में टीबी मुक्त भारत संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अलग से फास्ट टैग काउंटर बनाया गया है। जिसमें खांसी इत्यादि वाले मरीजों को फास्टैग के माध्यम से बिना किसी लाइन में लगे हुए संक्रमण की जांच की जाती है। जिससे जल्द ही बीमारी की जांच कर उसका उपचार किया जाता है।

    उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में टीवी रोगियों के लिए अलग से टीवी केयर वार्ड स्थापित किया गया है, जिसमें टीवी की बीमारी के गंभीर रोगियों को वार्ड में दाखिल जाता है और उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में टीवी उन्मूलन के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहे हैं, ताकि टीवी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। 

   इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी कांगड़ा डॉ राजेश सूद, पालमपुर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस चक्रवर्ती, नोडल अधिकारी डॉ रोहित शर्मा, टीबी अधिकारी डॉ सुमित कटोच, संक्रमण नियंत्रण नर्स पूजा राणा और शिल्पा देवी के साथ अस्पताल के  अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ