राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों से कुल 261 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


समापन समारोह में ग्राम पंचायत भरमाड़ के प्रधान सुरेश कुमार खट्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छात्राओं ने पहाड़ी गिद्दा, पंजाबी भांगड़ा और पहाड़ी नाटी की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर मुख्यातिथि सुरेश कुमार खट्टा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, क्योंकि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में वॉलीबॉल में सोलधा स्कूल विजेता तथा अमलेला स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में बेही पठियार स्कूल विजेता तथा हरसर स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में सिरमणी खास स्कूल विजेता तथा पलौहड़ा स्कूल उपविजेता रहा। शतरंज में ज्वाली स्कूल विजेता तथा सोलधा स्कूल उपविजेता रहा। वहीं खो-खो में बेही पठियार स्कूल विजेता तथा पलौहड़ा स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट एवं अनुशासन में भरमाड़ स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

मुख्यातिथि सुरेश कुमार खट्टा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरिन्द्र कुमार ने कहा कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्वक समापन हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में खिलाड़ियों के साथ आए अध्यापकों तथा स्कूल के समस्त स्टाफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता सतपाल गौतम ने किया। उन्होंने इस दौरान अपनी कविता 'होने हार बेटियां' प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भी समारोह में चार चांद लगा दिए।< /p>

इस मौके पर एसएमसी कमेटी के प्रधान अनिल कुमार कतनौरिया, उपप्रधान मधु रिहालिया, पंचायत उपप्रधान राजिंदर सिंह रिहालिया सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ज्वाली से राजेश कतनौरिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक