आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार

 आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी


भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार

बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी, जिला चंबा की ओर से उपमंडल भटियात और डलहौजी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, क्रैच कार्यकर्ता एवं क्रैच सहायिका के पदों को भरने के लिए आवेदन और साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव किया गया है। लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हो सके। ऐसे में अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी 29 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, चुवाड़ी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विभाग की ओर से अभ्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें भर्ती में शामिल होने का अवसर मिल सके।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, क्रैच कार्यकर्ता एवं क्रैच सहायिका पदों के लिए साक्षात्कार 8 सितंबर 2026 को होने थे, जबकि उपमंडल डलहौजी के लिए साक्षात्कार 11 सितंबर 2026 को निर्धारित किए गए थे। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत भटियात उपमंडल के साक्षात्कार 7 अक्तूबर 2026 और डलहौजी उपमंडल के साक्षात्कार 9 अक्तूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पहले ही संबंधित कार्यालय में जमा हो चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व में प्राप्त आवेदन ही भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य माने जाएंगे। विभाग ने पात्र अभ्यार्थियों से संशोधित तिथियों का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन जमा करने और साक्षात्कार में निर्धारित तिथि को उपस्थित होने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम