रिवालसर झील परिसर में रोपे देवदार के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 रिवालसर झील परिसर में रोपे देवदार के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


अजय सूर्या रिवालसर। त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर की प्रसिद्ध झील परिसर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देवदार के पौधों का रोपण किया गया। नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष लाभ सिंह एवं जल रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्वालू राम की अगुवाई में झील के आसपास देवदार के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि देवदार के पौधों के रोपण से रिवालसर झील परिसर की प्राकृतिक सुंदरता में निखार आएगा और पर्यावरण को भी स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जंगलों में लगातार लग रही आग के कारण बड़ी संख्या में पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

पौधे उपलब्ध करवाने में फॉरेस्ट गार्ड श्याम राव ने विशेष सहयोग दिया। पौधरोपण अभियान में मनोज कुमार, सुदर्शन कुमार, खेमचंद सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित