जॉइन इंडियन आर्मी इंटरैक्शन प्रोग्राम के तहत जसूर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
जॉइन इंडियन आर्मी इंटरैक्शन प्रोग्राम के तहत जसूर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
16 सितंबर से शुरू हुई 1200 किलोमीटर की यात्रा, 3 अक्टूबर को जालंधर में होगा समापन
जसूर, राकेश शर्मा
जॉइन इंडियन आर्मी इंटरैक्शन प्रोग्राम के तहत 16 सितंबर से शुरू हुआ जागरूकता अभियान पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है। करीब 1200 किलोमीटर की इस यात्रा का शुभारंभ जालंधर से हुआ है तथा 3 अक्टूबर को वापस जालंधर पहुंचने के साथ इसका समापन होगा।
अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को भारतीय सेना में करियर बनाने तथा देशसेवा के लिए आगे आने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जसूर स्कूल में भी विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देशसेवा की भावना की शुरुआत अपने आसपास से होती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पहले अपने प्रांगण, फिर स्कूल, गांव, तहसील, प्रदेश और अंत में देश के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना विकसित करनी चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि देश की सेवा के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प जरूरी है। भारतीय सेना युवाओं को राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करती है, इसलिए विद्यार्थियों को अभी से अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होकर तैयारी करनी चाहिए।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों कोयूजीसी भारतीय सेना के विभिन्न अवसरों की जानकारी देना और उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी तथा राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें