किसान मोर्चा रिवालसर मंडल अध्यक्ष बनने पर संजय राघवा ने विधायक इंद्र सिंह गांधी से की मुलाकात

 किसान मोर्चा रिवालसर मंडल अध्यक्ष बनने पर संजय राघवा ने विधायक इंद्र सिंह गांधी से की मुलाकात


नेरचौक : अजय सूर्या /

 किसान मोर्चा रिवालसर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद संजय राघवा ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संजय राघवा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उम्मीद जताई कि संजय राघवा संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए किसान मोर्चा को मंडल स्तर पर और मजबूत करने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना महत्वपूर्ण है।


संजय राघवा ने नई जिम्मेदारी के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और किसानों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये