शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त होने पर रमेश महाजन ने भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

 शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त होने पर रमेश महाजन ने भाजपा नेतृत्व का जताया आभार


पालमपुर

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर रमेश महाजन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

रमेश महाजन ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन, प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता  त्रिलोक कपूर, समस्त प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक  पुरुषोत्तम गुलेरिया, तथा प्रदेश शहरी निकाय प्रकोष्ठ संयोजक  अजमेर सिंह ठाकुर का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।


 भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। वे पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं संगठित करने तथा शहरी निकायों से जुड़े जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास रहेगा।


 रमेश महाजन ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि उन्हें सौंपे गए दायित्व को पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार