राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर NDRF जास्सूर में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

 राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर NDRF जास्सूर में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित


जास्सूर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर NDRF जास्सूर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों को आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सन्नी जरयाल ने NDRF के अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों, दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार तथा योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर भी विशेष जोर देता है।


उन्होंने कहा कि NDRF जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद, शारीरिक सक्रियता और मानसिक संतुलन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने तनाव प्रबंधन तथा कार्यक्षमता बनाए रखने में योग, प्राणायाम और आयुर्वेद आधारित जीवनशैली की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी।


कार्यक्रम में NDRF के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।


इस अवसर पर डॉ. सोनिया, डॉ. दीपिका, NDRF के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. निपुण शास्त्री सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया