लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

कांगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खोली गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ सुबह के समय एक नवजात शिशु बिना कपड़ों के लावारिस हालत में रोता हुआ मिला। हालांकि स्थानीय लोगों और प्रधान की सूझबूझ से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

प्रातः 4 बजे सुनाई दी बच्चे के रोने की आवाज

घटना खोली गांव के वार्ड नंबर 7 की है। प्रातः लगभग 4.00 बजे जब लोगों ने एक नवजात शिशु के लगातार रोने की आवाज सुनी, तो पड़ोस के लोग जाग गए। जब लोगों ने जाकर देखा तो एक मकान के पिछवाड़े में एक नवजात लड़का बिना कपड़ों के ठंड और दर्द से तड़पते हुए पड़ा हुआ था। इलाके में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और चर्चा थी कि कोई बेरहम मां-बाप अपने ही खून को इस तरह बेसहारा छोड़ गए हैं।

अस्पताल में हुई मासूम की मौत

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के प्रधान ने तुरंत आगे आकर बच्चे को सुरक्षित कपड़े में लपेटा और इसकी सूचना कांगड़ा थाना पुलिस को दी। इसके बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश तेज

इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारतीय न्यायिक संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 93 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन धाराओं के तहत उन माता-पिता को सजा का प्रावधान है, जिन्होंने नवजात को बेरहमी से लावारिस छोड़ा और उसकी देखभाल नहीं की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों तक पहुँचने के लिए अब यह छानबीन की जा रही है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कांगड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में किन-किन महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की गहन जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार