जलशक्ति विभाग कर्मचारी महासंघ की जिला मंडी कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

 जलशक्ति विभाग कर्मचारी महासंघ की जिला मंडी कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

मोहन सिंह प्रधान, लोकपाल महासचिव और विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए


नेरचौक : अजय सूर्या /

जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंडी की त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया रविवार को विश्राम गृह बग्गी के सभागार में प्रदेशाध्यक्ष एल.डी. चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए महासंघ की ओर से भरत सिंह धौलटा को चुनाव पर्यवेक्षक तथा गुरदेव सिंह चौधरी को चुनाव सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

चुनाव में जिला मंडी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मोहन सिंह को प्रधान, लोकपाल को महासचिव, विनोद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देस राज को कोषाध्यक्ष, सरन लाल को मुख्य सलाहकार, देव राज को प्रेस सचिव तथा पुकार सिंह और मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित प्रधान मोहन सिंह और महासचिव लोकपाल ने कहा कि कर्मचारी हितों की लड़ाई को आगे भी मजबूती से जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग के हर वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए उचित मंच पर आवाज बुलंद की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एल.डी. चौहान ने कहा कि महासंघ की 8 जिलों की कार्यकारिणियों के त्रैवार्षिक चुनाव करवाए जा चुके हैं। शेष 4 जिलों में कार्यकारिणियों के गठन के बाद जल्द ही राज्य कार्यकारिणी के भी त्रैवार्षिक चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ