वैष्णो कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर का शानदार परीक्षा परिणाम
वैष्णो कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर का शानदार परीक्षा परिणाम
जसूर राकेश शर्मा 17/09/2026: वैष्णो कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।
परीक्षा परिणाम में हिमानी ठाकुर ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंकिता ठाकुर ने 80.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दीक्षा और नैन्सी ने 80-80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
कॉलेज प्रबंधन एवं प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें