दुर्गापुर नलवाड़ मेले में मेला कमेटी को 50 हजार और नयना पब्लिक स्कूल को 11 हजार रुपये का पुरस्कार

 दुर्गापुर नलवाड़ मेले में मेला कमेटी को 50 हजार और नयना पब्लिक स्कूल को 11 हजार रुपये का पुरस्कार



सवेरा न्यूज/अजय सूर्या रिवालसर । दुर्गापुर में आयोजित नलवाड़ मेले के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीडीसी चेयरमैन पवन शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी की सराहना करते हुए 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।


वहीं, क्षेत्र में शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नयना पब्लिक स्कूल दुर्गापुर को 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।


मुख्य अतिथि पवन शर्मा ने कहा कि नलवाड़ मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी, स्थानीय लोगों तथा प्रतिभागियों को बधाई दी।


मेला कमेटी एवं नयना पब्लिक स्कूल की ओर से पुरस्कार राशि प्रदान करने के लिए बीडीसी चेयरमैन पवन शर्मा का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में सहयोग की उम्मीद जताई गई।

फोटो कैप्शन : नलवाड़ सांस्कृतिक मेला दुर्गापुर में बीडीसी चेयरमैन पवन शर्मा के सम्मानित करते कमेटी अध्यक्ष ललित राणा एवं सदस्य

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार