तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा के प्रधानाचार्य राकेश राणा को मिला नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 !

 तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा के प्रधानाचार्य राकेश राणा को मिला नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के प्रधानाचार्य राकेश राणा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया प्रिंसिपल्स एसोसिएशन (AIPA) द्वारा जिसमें पूरे देश भर से लगभग 400 प्रिंसिपल और अध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर देश भगत विश्वविद्यालय, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) में नैशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

प्रधानाचार्य राकेश राणा को यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, लगन, मेहनत और समर्पण के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में विद्यालय लगातार शिक्षा, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।


प्रधानाचार्य को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड मिलने की सूचना से तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के चेयरमैन वरिंद्र नरियाल, मैनेजमेंट कमेटी तथा समस्त स्टाफ ने प्रधानाचार्य राकेश राणा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वरिंद्र नरियाल ने प्रधानाचार्य राकेश राणा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, लगन, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य राकेश राणा ने अपने कुशल नेतृत्व से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और स्टाफ के लिए गर्व का विषय है।


विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि प्रधानाचार्य राकेश राणा भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़