मुख्यमंत्री की घोषणाओं और 15 व 30 प्रतिशत वित्तीय लाभ संबंधी अधिसूचनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर भी जोर
पेंशनर्स के लंबित वित्तीय लाभों को लेकर नगरोटा सूरियां में मंथन
मुख्यमंत्री की घोषणाओं और 15 व 30 प्रतिशत वित्तीय लाभ संबंधी अधिसूचनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर भी जोर
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ब्लॉक नगरोटा सूरियां की बैठक शुक्रवार को शगुन पैलेस नगरोटा सूरियां में ब्लॉक प्रधान गुरुदेव भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा, जिला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सेठ राम तथा प्रदेश एवं जिला कांगड़ा के मुख्य सलाहकार एस. एस. गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक के दौरान हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं तथा वर्ग एक व दो के लिए 15 प्रतिशत और वर्ग तीन के लिए 30 प्रतिशत वित्तीय लाभ देने संबंधी जारी अधिसूचनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स के कई चिरलंबित वित्तीय लाभ अभी तक उचित रूप से प्रदान नहीं किए गए हैं, जिन्हें लेकर पेंशनर्स में चिंता बनी हुई है।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के अलावा रविन्द्र सिंह राणा, सेठ राम, एस. एस. गुलेरिया, गुरुदेव भारती, प्रवीण मेहरा, रामपाल धीमान, करतार सिंह, शोभा सिंह सैनी, वासुदेव, शमशेर जग्गी तथा अशोक धीमान ने अपने विचार रखे।
बैठक का संचालन प्रवीण मेहरा ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए शोभा सिंह सैनी, सतनाम सिद्धू, एस. एस. जग्गी और वासुदेव शर्मा को मुख्य सलाहकार, अशोक धीमान को उपप्रधान तथा जीवन सिंह गुलेरिया को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सतीश धीमान, हरनाम सिंह, राकेश शर्मा सहित अन्य पेंशनर्स ने भी भाग लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें