GPS भाटी रियालां भवन का नहीं कोई रखवाला, अप्रैल से पड़ा है खाली
GPS भाटी रियालां भवन का नहीं कोई रखवाला, अप्रैल से पड़ा है खाली
Fatehpur Baljeet Thakur
फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर के GPS भाटी रियालां का सरकारी भवन अप्रैल माह से खाली पड़ा है। बच्चों की संख्या पांच से कम होने के चलते पाठशाला को बंद कर दिया गया था। इसके बाद से स्कूल भवन की देखरेख को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े भवन की नियमित निगरानी न होने से इसके खराब होने की आशंका बनी हुई है। सरकारी भवनों की उचित देखरेख नहीं होने पर लोगों में रोष भी देखने को मिल रहा है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि यदि भवन का उपयोग शिक्षा विभाग के लिए फिलहाल नहीं हो रहा है, तो इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसी अन्य संबंधित विभाग को सौंपी जा सकती है, ताकि भवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सके।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर बंद पड़े स्कूल भवन की स्थिति का जायजा लेने और इसकी नियमित देखरेख की व्यवस्था करने की अपील की है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें