चंबा के मैहला की ऊंची पहाड़ियों में आसमानी बिजली ने जमकर कहर बरपाया है
चंबा के मैहला की ऊंची पहाड़ियों में आसमानी बिजली ने जमकर कहर बरपाया है। ग्राम पंचायत गान के अपर अलमी धार में रात के समय आसमानी बिजली गिरने से गद्दी भेड़पालकों को भारी नुकसान होने की प्रारंभिक सूचना है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने की इस घटना में करीब 30 से 35 भेड़-बकरियों की मौत, जबकि 25 से 28 के घायल होने की सूचना है। वहीं, एक व्यक्ति के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद प्रभावित भेड़पालकों में दहशत का माहौल है। हालांकि, अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, प्रशासनिक स्तर पर नुकसान का आकलन और घटना की पुष्टि होना बाकी है।
चंबा के मैहला वाले ऊंचाई वाले पहाड़ी के गान आसमानी बिजली का कहर,
ग्राम पंचायत गान के अपर अलमी धार में रात के समय आसमानी बिजली गिरने से गद्दी भेड़पालकों को भारी नुकसान होने की प्रारंभिक सूचना है।
बताया जा रहा है कि करीब 30–35 भेड़-बकरियों की मौत और 25–28 घायल हुई हैं। एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।
बरहाल अभी तक इस दुखद घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। होना बाकी है।
Shiv Sharma
Chamba HP

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें