एकल भारत अभियान की बैठक में ग्राम स्तर पर कार्य विस्तार पर मंथन
एकल भारत अभियान की बैठक में ग्राम स्तर पर कार्य विस्तार पर मंथन
आगामी गतिविधियों और ग्राम संपर्क को मजबूत करने को लेकर पदाधिकारियों ने की चर्चा
अजय सूर्या मंडी, 14 सितंबर। एकल भारत अभियान के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मंडी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में केंद्रीय ग्राम संगठन प्रमुख, एकल अभियान श्री संसार चंद, भाग अध्यक्ष मंडी श्री पवन शर्मा, भाग संगठन मंत्री मंडी श्री अनिल, अंचल अध्यक्ष मंडी श्री रूप लाल तथा भाग गतिविधि प्रमुख मंडी श्री मनोहर लाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि एकल भारत अभियान हिमाचल प्रदेश में करीब 8,000 गांवों तक ग्राम स्तर पर पहुंचकर विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरण गतिविधियों के माध्यम से कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के साथ निरंतर संपर्क स्थापित करने के साथ-साथ संस्कार, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर संगठन द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रो. अनुपमा सिंह, जो हिमाचल प्रदेश में महिला विंग की राज्य प्रमुख के रूप में सामाजिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों से जुड़ी हैं, ने कहा कि गांव भारतीय समाज की मूल शक्ति हैं। ग्राम स्तर पर मजबूत सामाजिक संपर्क और जागरूकता ही सशक्त, आत्मनिर्भर एवं संस्कारवान समाज की आधारशिला बन सकती है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्राम स्तर तक संपर्क को और मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक कार्यों से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देने की आवश्यकता है।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें