सड़कों की दशा को सुधारें सरकार अन्यथा भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ सरकार के खिलाफ करेगा आंदोलन
सड़कों की दशा को सुधारें सरकार अन्यथा भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ सरकार के खिलाफ करेगा आंदोलन
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के प्रति लंबे समर्पण और सुसंगठित कार्यशैली के अनुरूप मंडी के अनुभवी नेता संजय ठाकुर को प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज कुमार राणा और उच्च नेतृत्व के विचार-विमर्श के बाद की गई। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। संजय ठाकुर ने नियुक्ति मिलने पर प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों की दशा को सुधारा जाए क्योंकि खस्ताहाल सड़कों से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत को जल्द सुधारा जाए अन्यथा परिवहन प्रकोष्ठ सरकार के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तय करेगा।
बाइट - संजय ठाकुर, सह- संयोजक परिवहन प्रकोष्ठ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें