मुख्यमंत्री का सपना, एक भी पात्र परिवार न छूटे: विधायक मलेंद्र राजन

 मुख्यमंत्री का सपना, एक भी पात्र परिवार न छूटे: विधायक मलेंद्र राजन


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जे.जे. पैलेस कोठी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन ने चयनित बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा सुझावों की जानकारी ली।


कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से चयनित बीपीएल परिवारों ने भाग लिया। विधायक मलेंद्र राजन ने बताया कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में फेस-1 से फेस-8 तक किए गए सर्वे के दौरान 1300 से अधिक परिवारों को बीपीएल श्रेणी के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र एवं जरूरतमंद परिवार किसी कारणवश अभी तक बीपीएल सूची में शामिल होने से वंचित रह गया है, तो उसे अंतिम फेस के सर्वे में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना है कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सरकार की योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहकर वास्तविक रूप से पात्र परिवारों तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से बीपीएल परिवारों के साथ सीधे संवाद किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार द्वारा शुरू की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।


मलेंद्र राजन ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।


उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे सरकार को जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने और उसी के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिल रही है।


कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा चयनित बीपीएल परिवारों ने भाग लिया। विधायक मलेंद्र राजन ने पात्र परिवारों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार