नडाई मारपीट व एससी/एसटी एक्ट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 नडाई मारपीट व एससी/एसटी एक्ट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नडाई क्षेत्र में मारपीट, वाहन को नुकसान पहुंचाने और कथित जातिसूचक शब्दों के प्रयोग से जुड़े मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस जिला नूरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 29 अगस्त 2026 को गांव नडाई, डाकघर कंडवाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने, उसके वाहन को नुकसान पहुंचाने तथा कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।


शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा संख्या 220/2026, दिनांक 30 अगस्त 2026 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धाराओं 332(c), 324(4), 304(2), 351(2), 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r) और 3(1)(s) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशव सिंह उर्फ विशु (20) पुत्र बलबीर सिंह तथा राजन सिंह उर्फ काका (30) पुत्र हरबंस सिंह, दोनों निवासी तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।


एससी आयोग के सदस्य ने भी लिया था घटना का जायजा


गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने कंडवाल पंचायत के नडाई गांव पहुंचकर अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति के साथ हुई मारपीट और कथित गाली-गलौच की घटना का मौके पर जायजा लिया था।


उन्होंने पीड़ित व्यक्ति और उसके परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस प्रशासन से मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की थी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


दिग्विजय मल्होत्रा ने पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।