जय पीर बाबा मंदिर में 5 सितंबर को होगा 40वां वार्षिक भंडारा !
जय पीर बाबा मंदिर में 5 सितंबर को होगा 40वां वार्षिक भंडारा
!
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ में ट्यूबवैल के समीप स्थित जय पीर बाबा मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी 40वां वार्षिक भंडारा 5 सितंबर को श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
मंदिर के सेवक खुशहाल सिंह टैंब ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे से पहले मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे भंडारा शुरू होगा, जो शाम 7 बजे तक चलेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर लंगर एवं प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें