विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित नगरोटा सुरियां के इन क्षेत्रों में 29 सितंबर को
विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित नगरोटा सुरियां के इन क्षेत्रों में 29 सितंबर को
नगरोटा सुरियां: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) विद्युत उपमंडल नगरोटा सुरियां के अंतर्गत पेड़ों की टहनियों की कटाई का कार्य किया जाना है, जिसके चलते 29 सितंबर 2026 को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नगरोटा सुरियां द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस दिन सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक 33 KV हरिपुर से नगरोटा सुरियां की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र: 33 KV लंज, 11 KV नगरोटा सूरियां, 11 KV बरियाल, 11 KV मसरुर, 11 KV कटोरा, 11 KV घाड़ जरोट के गांव: नगरोटा सूरियां, बासा, बलोद, सुकनाड़ा, खब्बल, बरियाल, नन्दपुर, स्पेल, कलरू, घैरा, सकड़ी, गलुआ, अमलेला, जरोट, बलदोआ, बजैरा और समलोटा
विद्युत बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें