लिव-इन के बाद शादी से इनकार का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

 लिव-इन के बाद शादी से इनकार का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय


मंडी : अजय सूर्या /

मोहाली की रहने वाली एक युवती ने मंडी में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता दूसरी बार न्याय की गुहार लेकर एसपी मंडी के कार्यालय पहुंची। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक मंडी शहर में दर्जी का काम करता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

युवती के मुताबिक, इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अप्रैल से वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे शादी का भरोसा देता रहा। 13 अगस्त को जब वह मंडी पहुंची तो आरोपी और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उसने मंडी की सिटी चौकी में शिकायत करने का प्रयास किया। बाद में उसने उत्तर प्रदेश में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला मंडी पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और आरोपी उसे मोहाली लेकर गया, लेकिन दो दिन बाद उसे वहां छोड़कर चला गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका आईफोन, गहने और करीब एक लाख रुपये भी आरोपी के पास हैं। उसका कहना है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद सामान वापस नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और मेडिकल प्रक्रिया में देरी का आरोप लगाया है।

वहीं, मामले को लेकर एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पुलिस के संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि सदर थाना पुलिस की टीम आरोपी युवक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये