सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
वार्ड नंबर 3 के तीन परिवारों को एक साल से नहीं मिला पानी, वार्ड नंबर 5 के करीब 50 घरों की सप्लाई भी ठप
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पंचायत के विभिन्न वार्डों के ग्रामीण पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा लगातार पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया के समक्ष समस्या उठाई जा रही थी। इसी के चलते पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया ने स्वयं फील्ड में जाकर लोगों की पेयजल संबंधी समस्याएं सुनीं और स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान वार्ड नंबर 3 के मोहल्ला वटवाल में ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों तक नाममात्र ही पानी पहुंच रहा है। इस वार्ड की पंचायत सदस्य अनीता देवी पंचायत निवासी एवं पंचायत उपप्रधान तिलक राज शास्त्री सहित कमलेश देवी, साहनी देवी, मीनू देवी, अंजू देवी, सुंदरी देवी, जय देई, सोना देवी, बबली देवी, मोहिता, स्नेहलता, सत्या देवी और राधा देवी ने बताया कि उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, इसी वार्ड के मांगों राम, मेंकुंदन लाल और सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके तीनों घरों में पिछले एक साल से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है। उन्हें मजबूरन दूसरे घरों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है।
वार्ड नंबर 8 की पंचायत सदस्य नीलमा देवी , मंजू वाला, आशा देवी, रीता देवी, नीलमा देवी, सुनीता देवी और वंदना देवी ने बताया कि उनके घरों में तीसरे दिन केवल एक घंटे के लिए पानी की सप्लाई हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से विभाग के फिटर विजय कुमार शर्मा यहां तैनात हुए हैं, तब से उन्हें नियमित पानी नहीं मिल रहा है। इससे पहले उनके घरों में रोजाना पानी की सप्लाई होती थी। ग्रामीणों ने फिटर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 की किरण बाला, बेबी वाला, अनिता कुमारी, विमला देवी, सुलोचना देवी, पूर्ण चंद और कांता देवी ने बताया कि उनके क्षेत्र के करीब पांच घरों में भी तीसरे दिन पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पाइपें लीक हो रही हैं। पानी का प्रेशर इतना कम है कि मोटर लगाए बिना पानी बाथरूम की टंकियों तक भी नहीं पहुंचता। ऐसे में उन्हें मजबूरन मोटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
वार्ड नंबर 4 के रघुवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, शुकरदीन, शम्भू दीन, केशव राम, सतीश कुमार, चैंचल कुमार और रमेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भी बताया कि उनके घरों में नाममात्र ही पानी पहुंच रहा है।
वहीं, वार्ड नंबर 5 में दीपावली के दिन मोटर जल जाने के कारण करीब 50 घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार दीपावली के बाद से आज तक इन घरों में पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है।
पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया ने फील्ड में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और पेयजल व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति को जल्द सुचारू किया जाए, एवं लीक हो रही पाइपों की मरम्मत करवाई जाए तथा लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।
इस बारे पंचायत उप प्रधान तिलक राज शास्त्री का भी कहना है मेरे वार्ड के तीन घरों मैं एक साल से एक भी पानी की बूंद टपकी है ! यह परिवार इधर उधर से पानी भरने को मजबूर ! पाइपें तो डाली है लेकिन पानी नहीं !
जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह से जानना चाहा तो विभिन्न वार्डों की पानी के समस्या के बारे मैं आपके माध्यम से जानकारी मिली है ! कल भी हमने टैंकों द्बार ा पानी भेजा था और सुबह दो टैंक पानी के भेजे हैं और एक टैंक जरूरत होने पर शाम को भेज सकते हैं ! एक दो दिन के अंदर
पानी की समस्या को हल करना दिया जायेगा
भरमाड़ से राजेश कतनौरिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें