लुठियाल-अगाहर-रे मार्ग पर फिर दौड़ी इकलौती सरकारी बस, लोगों ने ली राहत की सांस

 लुठियाल-अगाहर-रे मार्ग पर फिर दौड़ी इकलौती सरकारी बस, लोगों ने ली राहत की सांस

डिजिटल व प्रिंट मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान, जनता ने जताया आभार; विधायक से भी लगाई थी बस सेवा बहाल करवाने की गुहार


फतेहपुर :  बलजीत ठाकुर /

उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत लुठियाल-अगाहर-रे मार्ग पर पिछले कई दिनों से बंद पड़ी एकमात्र सरकारी बस सेवा आखिरकार बहाल हो गई है। बस के दोबारा सड़क पर उतरने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि इस मार्ग पर चलने वाली इकलौती सरकारी बस के बंद होने से स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बस सेवा ठप होने के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगे दामों पर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था।

इस समस्या को विभिन्न डिजिटल समाचार माध्यमों और दैनिक समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित कर विभाग एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए बस सेवा दोबारा शुरू कर दी। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर विधायक से भी बस सेवा बहाल करवाने की गुहार लगाई थी। अब बस सेवा दोबारा शुरू होने पर लोगों ने संबंधित विभाग की कार्रवाई और इस मुद्दे को उठाने वाले सभी माध्यमों का आभार जताया है।

पंचायत सुनहारा के प्रधान नसीब सिंह, पूर्व प्रधान लुठियाल जगरूप सिंह, प्रधान दियाना गगन सिंह, भटोली निवासी डॉ. मोहिंदर सिंह, अरुण सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने बस सेवा बहाल होने पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की इस समस्या को प्रमुखता से उठाने और बस सेवा दोबारा शुरू करवाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का वे आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं

श्री बृजराज स्वामी मंदिर में अन्नकूट भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़