बजीर राम सिंह पठानिया की 177वीं पुण्यतिथि 11नवंबर के मौके पर इस वार शोभायात्रा का आयोजन

 बजीर राम सिंह पठानिया की 177वीं पुण्यतिथि 11नवंबर  के मौके पर इस वार शोभायात्रा का आयोजन                      ( नूरपुर:-विनय महाजन)   


                           

  बजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बजीर राम सिंह पठानिया की 177वीं पुण्यतिथि के मौके पर 11 नंवबर  नूरपुर शहर  में एक भव्य शोभायात्रा आयोजन किया जाएगा । इस विषय मे आज   बजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति की एक  बैठक हुई। इस बैठक में बजीर राम सिंह पठानिया के वंशज बजीर उदय सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। बजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति के सचिव अनीश ठाकुर ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को वीर शिरोमणि बजीर राम सिंह पठानिया के इतिहास व पराक्रम की जानकारी देने के उद्देश्य से नूरपुर शहर में पहली बार बजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि के मौके पर 11 नवंबर की शाम 4 बजे अटल इंडोर स्टेडियम चौगान के परिसर से बजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा ( नूरपुर किले के मुख्य द्वार) तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इस मौके पर  बजीर राम सिंह पठानिया की जीवनी की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें समिति की ओर से भेंट की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बजीर राम सिंह पठानिया की 177वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त