चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

हार की सेंचुरी लगाने जा रहे राहुल गांधी चुनाव से नहीं, अराजकता से हासिल करना चाहते हैं सत्ता


शिमला : गायत्री गर्ग /

 संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के बाद चौड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं का देश भर में हुई ताबड़तोड़ हार से मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसीलिए वे मर्यादाएँ भूलकर प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ घटिया स्तर की भाषा पर उतर आए हैं। पहले तो राहुल गांधी ही मर्यादाएँ लाँघ रहे थे, लेकिन अब पूरी कांग्रेस पार्टी ही हताशा में घटियापन पर उतर आई है। वे भूल रहे हैं कि देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार करते हैं। उनके हर अपमान का जवाब वे अपने वोट से भी देंगे और सड़कों पर उतरकर भी सबक सिखाएँगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि और तो और, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहाँ से मजमा लेकर गए हैं और कह रहे हैं कि वोट चोरी हो रही है। वे किस मुँह से ऐसा कर रहे हैं, यह समझ से परे है। सुक्खू ख़ुद सरकार बनाने के लिए गारंटियों के नाम पर वोट चोरी करके सत्ता में आए और आज उसी आयोग के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने से पहले अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। वे प्रदेश के संसाधनों का दुरुपयोग अराजकता फैलाने में कर रहे हैं। राहुल गांधी की ख़ुशामदी में वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। प्रदेश के संसाधनों का इस्तेमाल प्रदेश के हितों में करना चाहिए, लेकिन वे इनका इस्तेमाल अराजकता फैलाने में कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है, लेकिन 1967 से वह देश के कोने-कोने से साफ़ होती जा रही है। बंगाल में 1977 से लापता है। उत्तर प्रदेश में 1989 से साफ़ है। 1990 से बिहार में गायब है। 1995 से गुजरात में साफ़ है। 1999 से ओडिशा से साफ़ है। जब कांग्रेस का वोट है ही नहीं, तो वह चोरी कहाँ से हो रहा है? कांग्रेस को देश ने ठुकरा दिया है। राहुल गांधी और उनकी मंडली, जो विदेशी सहयोग से भारत की पवित्र भूमि को नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका बनाना चाहती है, वह भूल रही है कि यह भारत है। यहाँ न जाने कितने आक्रांता आए और चले गए। आज देश में दुनिया के सबसे मज़बूत नेता नरेंद्र मोदी का शासन है। राहुल गांधी और उनकी मित्र मंडली का यह ख़्वाब कभी पूरा नहीं होगा। वे सिर्फ़ बेनकाब होंगे। यहाँ कोई रेजीम चेंज नहीं होगा, यहाँ मोदी बार-बार आएँगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार